Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बाल संप्रेक्षण गृह से बाथरूम का टीन शेड हटाकर तीन किशोर फरार

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के मोर्चाघर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में बंद तीन किशोर शनिवार सुबह बाथरूम के ऊपर बने छत के टीन शेड को उखाड़कर फरार हो गए। टीन शेड देखकर गिनती की गई, तो तीन किशोर कम मिले। फरार किशोरो में दो चोरी और एक अपहरण के मामले में बंद था। पुलिस ने चोरी के दो आरोपी किशोरों को करीब दो घंटे बाद मांडा से गिरफ्तार कर लिया। 
मोर्चाघर में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर है। इसमें 77 किशोर बंद हैं। किशोर गृह में तीन बार सुबह छह बजे, दोपहर दो बजे, रात 10 बजे गिनती होती है। सुबह छह बजे गिनती के दौरान 77 बच्चे मिले। इसके बाद रसोइया सुबह साढ़े छह बजे भोजन बनाने गया। उसने देखा कि बाथरूम के ऊपर छत की टीन शेड उठी हुई है।
आशंका होने पर किशोर बंदियों का मिलान कराया गया। तो तीन बंदी कम पाए गए। सीसी कैमरा देखा गया तो पता चला कि तीनों टीन शेड को उठाकर भागे है। प्रभारी अधीक्षक प्रदीप कुमार ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, एसडीएम सदर चंद्रभान सिंह, सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा मौके पर पहुंचे।
जांच पड़ताल की गई। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि फरार तीन बंदियों में दो को मांडा से पकड़ा गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad