Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

टोंस परिक्रमा: पांचवें दिन मिला अपार जन समर्थन, पदयात्रा मे कई प्रधान शामिल

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। यात्रा के आज पांचवे दिन पालपट्टी में रात में विश्राम के बाद प्रधान अमीन सिंह अपने सैकड़ो समर्थको के साथ अपने गांव की सीमा तक यात्रा पहुंचाया।
कौहट पहुंचने पर प्रधान पप्पू यादव ने अपने समर्थको संग स्वागत किया, खरका पहुंचने पर प्रधान नरेंद्र निषाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक पाण्डेय ने अपने समर्थको संग स्वागत किया, पौसला चौराहा तौगा पहुंचने पर भाजपा नेत्री पूजा मिश्रा , पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी अपने समर्थको संग यात्रा का स्वागत कर रात्रि विश्राम स्थल तक पहुंचाया, गरगटा पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अनुराग शुक्ल ने अपने समर्थको संग यात्रा का अगवानी किया।
यात्रा के दौरान शुक्ल ने खा कहा कि पालपट्टी गांव में स्थित टौंस तट पर स्थित हनुमान मंदिर में लंबी अवधि के कीर्तन होते रहे है।

SV News

इन कीर्तन से ग्राम वासियों में उपजी सामूहिक आस्था ही इस गांव की सामाजिक एकता का आधार बना हुआ है।
हर गांव में सामाजिक एकता के लिए पालपट्टी का यह हनुमान मंदिर प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
इसी प्रकार टौंस के तट से सटा खरका गांव का खरका कोट अपने अवशेष के साथ पुरातात्विक खोजो की प्रतीक्षा कर रहे है, इस गांव व क्षेत्र के लोगो की जनश्रुति यो पर आधारित कई रोचक कहानियां है। क्या सत्य है क्या गलत है नही कहा जा सकता,लेकिन कोट के अवशेष अपने वजूद को जरूर बया करते हैं, उम्मीद करता हूं कि पुरातत्व विभाग यहा के सच को जरूर खोजेगा।
आज यात्रा में प्रमुख रूप से शशांक शेखर पांडेय, दत्तात्रेय पांडेय, राकेश शुक्ल, उमा शंकर गांधी, वीरेंद्र शुक्ल, उग्रसेन सिंह,संतोष पाल पूर्व प्रधान, अजय सिंह,जय शंकर सिंह, हरि कांत पाण्डेय , सूर्य प्रसाद मिश्र, जय शंकर पांडेय, योगेश मिश्रा, बुद्धिमान प्रसाद सहित कई लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad