करमा, सोनभद्र (किशन पाण्डेय)। सोनभद्र के घोरावल विधानसभा क्षेत्र करमा, घोरावल, राबर्ट्सगंज ब्लॉक में शनिवार को तय कार्यक्रम के तहत रोजगार विवाह योजना पगिया स्थित कलावती देवी इण्टर कालेज पगिया में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कर क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने सरस्वती प्रतिमाओं के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ततपश्चात विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से माल्यास्थेड किया गया। उसके बाद उनके विधायक श्री मौर्य ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार 2017 से इस योजना के तहत उन गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह कर रही है। आज कुल विधानसभा के कर्मा में पंजीकृत 89 विवाह। जोड़ी में 76 का विवाह संपन्नता पंजीकृत है। राबर्ट्सगंज में 89 जोड़ी, घोरावल में 120 गठबंधन को संपन्न किया जा रहा है। डिनरसेट, सिंगरदान, लेडीज क्लॉक,साड़ी, चुदरी आदि गिफ्ट के रूप में दिया जा रहा है। इसके बाद विधायक श्री मौर्य ने कन्या-वर रोशनी-राहुल का विधिविधान से विधिवत कन्या दान किया। थाना प्रभार पर्यवेक्षक करमा ने लावा परछने का काम किया। इस मंगल घड़ी में पगिया की धरती धन्य हो गई। कार्यक्रम स्थल का अवलोकन सीओ संजीव कटियार ने किया, जिससे शान्ति व्यवस्था बनी रहे। संबंधितों से कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। आज कुल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 285 जोड़ों वर-वधु विवाह बंधन में बंध गये। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रण, हिफाजत हुसैन, जेएसपी कसाया प्रबंधक डॉ0 पटेल, हंसवाहिनी प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्रण, प्रधान विनोद जायसवाल, समाजसेवी सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री मनीष मिश्र, मानबहादुर सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, अमर नाथ मौर्य वीडियो रवि कुमार, जेई सुमित कुमार मिश्र, कलावती देवी के प्रबंधक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सामूहिक विवाह में 285 जोड़े हुए एक दूजे के
शनिवार, जनवरी 28, 2023
0
Tags