Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष पर आठ एफआईआर दर्ज, अवैध प्लाटिंग का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की शिकायत पर उनके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में आठ अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए गए हैं। सभी एफआईआर बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध प्लाटिंग और निर्माण कराने के आरोप में दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पीडीए के अवर अभियंताओं और संबंधित क्षेत्रों के लेखपालों की ओर से दी गई अलग-अलग तहरीरों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
आरोप है कि अनुज सिंह ने विभिन्न स्थानों पर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लाटिंग और निर्माण कराया, जिससे विकास प्राधिकरण अधिनियम और अन्य संबंधित नियमों का उल्लंघन हुआ। एयरपोर्ट थाने में दर्ज आठों एफआईआर की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, अनुज सिंह इन दिनों संगम क्षेत्र में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जल सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे हैं। ऐसे समय में उनके खिलाफ एक साथ आठ एफआईआर दर्ज होने से मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
उधर, अनुज सिंह ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कभी जमीन की प्लाटिंग की ही नहीं है। वह इस धंधे से उनका दूर-दूर तक वास्ता नहीं है। किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए प्रशासन के ईशारे पर उनके ऊपर केस दर्ज किए गए हैं। वह इससे डरने वाले नहीं हैं। उनका जल सत्याग्रह जारी रहेगा। किसानों की आवाज को वह उठाते रहेंगे। जब तक मांगे नहीं पूरी हो जाती तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad