Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल छीन कर भागने वाला चोर गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जीआरपी प्रयागराज और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले एक बेहद चोर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी अलहीम शेख मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है, जो वर्तमान में प्रयागराज के करेली इलाके में रह रहा था।
यह चोर बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के पास धीमी होती थी, यह यात्रियों के हाथ से मोबाइल छीनकर तुरंत चलती ट्रेन से कूद जाता था। ट्रेन की रफ्तार के कारण पीड़ित यात्री उसका पीछा भी नहीं कर पाते थे।
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के पास से उसे दो चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा। जब पुलिस ने दोनों मोबाइल के आइएमईआइ नंबर की जांच की, तो पता चला कि इन दोनों मोबाइलों की चोरी की रिपोर्ट पहले से ही जीआरपी थाने में दर्ज थी। प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad