करछना, प्रयागराज (दीपक शुक्ला)। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधान परिषद झांसी प्रयागराज क्षेत्र से डॉक्टर बाबूलाल तिवारी को विजई बनाने हेतु भाजपाइयों ने पूरी कमर कस ली है। करछना यमुनापार में अत्याधिक मतदान से विजय दिलाने के लिए भाजपाई संकल्पित हैं। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता करछना क्षेत्र के विद्यालयों में प्रचार प्रसार किया। इस दौरान भाजपा नेता सेवालाल पटेल ने अपने विचार व्यक्त किए और भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। शिक्षकों से जनसंपर्क में भाजपा के प्रति वोट देने की अपील की गई। सेवालाल पटेल ने बताया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ विकास करती चली आ रही है। आज भाजपा के विकास का ही परिणाम है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनी है और शिक्षा जगत में बहुत सारे चिकित्सा संबंधी विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया है। शिक्षा जगत में तमाम विश्वविद्यालयों का निर्माण और किया जा रहा है। यह सब केवल भाजपा के प्रति मतदान का परिणाम है। उक्त बातों को रखते हुए भाजपा नेता सेवालाल पटेल ने भाजपा समर्थित एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी को प्रथम वरीयता पर वोट देकर विजई बनाने की अपील की।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल, प्रदीप पांडे, त्रिवेणी पांडे, श्रीराम त्रिपाठी, अजय सिंह, पंकज द्विवेदी, राजेश शुक्ला, राम भवन द्विवेदी, राकेश कुमार, शैलेंद्र यादव, पुष्पेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, बुंदेल पांडे, रामकरण सिंह, नवजीत सिंह पटेल, रमाजीत पटेल, शिव शंकर द्विवेदी, रामानुज तिवारी, शशिकांत मिश्रा सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।