जनेश्वर मिश्र की तेरहवीं पुण्यतिथि पर सपाइयों ने नमन कर दी श्रद्धांजल
मेजा,प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
महान समाजवादी नेता एवं केन्द्र सरकार में कई बार मंत्री रहे छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात जनेश्वर मिश्र की तेरहवीं पुण्यतिथि रविवार को मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के अगुआई में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माला फूल अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। छोटे लोहिया के परम शिष्य श्री सिंह ने मेजा के भड़ेवरा स्थित अपने आवास पर छोटे लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीति सहित प्रदेश की राजनीति में जननेता के रूप में समाजवादी पार्टी के अन्दर और बाहर युवा नेतृत्व को पहचान दिलाने में जनेश्वर मिश्र का श्रमसाध्य प्रयास सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने जीवन पर्यन्त शोषितों, दलितों और कमजोरों के पक्ष मे संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र सम्पन्नता और समानता के लिए होने वाले संघर्ष के बहुत बड़े रचनाकार थे। उनकी मौजूदगी में बहुत बड़ा बल होता था। आज उनकी याद को ही उनकी मौजूदगी में परिवर्तित करने की जरूरत है।श्री सिंह ने यह भी कहा कि आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके संघर्षों और सपनों को साकार करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पियूष कुमार सिंह राजू, नरेन्द्र मिश्रा, हिमांशु कुमार सिंह, भोला पाल, अरविंद यादव, लालजी यादव लाला, लाल चन्द्र शर्मा, राकेश कुमार, मुकेश शर्मा, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।