Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: धारदार हथियार से हमला कर गर्भवती गाय को मार डाला

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बेजुबान गर्भवती गाय को शनिवार सुबह यहां धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। पिटाई से भ्रूण बाहर निकल आया था। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। नवाबगंज पुलिस ने शाम तक एफआइआर नहीं दर्ज की थी। यह वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत जान बख्श का पूरा गांव में हुई।
सुबह सड़क पर खून के निशान दिखे तो भीड़ जुट गई। गांव में मृत गाय दिखी। कुछ दूर पर भ्रूण भी मिला। गोवंश पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहंची। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप में पांच लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। इसमें गो-हत्या का आरोप है। पुलिस आरोप‍ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं गो हत्‍या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad