Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा शुरू

 कलश यात्रा में शामिल हुई पूर्व विधायिका नीलम  करवरिया


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी/राजेश गौड़)

 विकास खंड उरुवा के  ग्राम पंचायत निबैया  में भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। डी जे पर बज रही भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सात दिवसीय भागवत कथा समारोह के प्रभु सेवाश्रम प्रयागराज के यज्ञाचार्य आचार्य शंभू शरण महाराज के सानिध्य में विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा यज्ञ मंडप निबैया से चलकर पकरी सेवार पगलानन्द आश्रम से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से होते हुए रामनगर स्थित मां शीतला धाम में वैदिक उच्चारण के साथ आचार्य हरिश्चंद्र मिश्र,शिवबाबू द्विवेदी,शिवाकेश मिश्र,ताराचंद्र पांडेय,सुभाष पांडेय और सौरभ त्रिपाठी ने मुख्य यजमान लालजी शुक्ल श्रीमती सावित्री शुक्ला और श्यामजी शुक्ल माला शुक्ला के कर कमलों से पूजन संपन्न कराया।

Svnews

कथा व्यास शंभू शरण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे़ ही सौभाग्य से प्राप्त होता है।मंडप प्रवेश,कलश स्थापना और वेदी पूजन  रविवार को होगा।कलश यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायिका नीलम करवरिया,मनीष पांडेय,श्लोक शुक्ल,मिंदर मिश्र,अनीश मिश्र,राजू तिवारी,शोभित शुक्ला,मनोज ,राघवेंद्र,राजकुमार शुक्ल,अखिलेश प्रसाद शुक्ला,मुकेश मिश्र,अनिल शुक्ला,वीरेंद्र शुक्ला,विष्णुकांत शुक्ला और विश्वास शुक्ला शामिल रहे।आयोजक विकास शुक्ला और संदीप ओ पी शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad