प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुरामुफ्ती पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी गिरफ्तार किया।
बता दें कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सुचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी मो आमिल पुत्र शकील निवासी अतरसुइया थाना सराय अकिल कौशांबी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त वांछित आरोपी को थाना क्षेत्र सराय अकिल कौशांबी के समीप से गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।