Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यमुनापार: घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा आठ की छात्रा लापता, परिजन परेशान

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर इलाके के नैनी मे घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा आठ की छात्रा लापता हो गई। वह स्कूल नही पंहुची जिससे परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नही चला। छात्रा के पिता ने नैनी थाने मे तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। 
मिली जानकारी के अनुसार नैनी निवासी राज कुमार पाल की 13 वर्षीय किशोरी खुशबू पाल शुक्रवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन वह स्कूल नही पंहुची जिससे परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नही चला जिससे परेशान छात्रा के पिता ने नैनी थाने मे तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं थाना प्रभारी नैनी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से छात्रा का पता लगाने में जुट गए। छात्रा के गायब हो जाने से परिजन परेशान हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad