Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यमुनापार: कड़ाके की ठंड मे ठिठुरते रहे लोग, तहसील प्रशासन की उदासीनता से नही जले अलाव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सोमवार को ठंड बढ़ जाने के बाद भी यमुनापार के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। जबकि जिला प्रशासन से प्रत्येक तहसीलों को अलाव जलवाने का आदेश भी दिया गया है। शाम के बाद सवारी वाहन न मिलने से दूर दराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज के यमुनानगर के नैनी, करछना, शंकरगढ़, बारा, मेजा, कोरांव, मांडा सहित कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था नही की गई है। बढ़ी ठंड मे लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए।

SV News

पछुआ हवा चलने तथा धुंध रहने के चलते सोमवार को ठंड बढ़ जाने के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इसके बावजूद यमुनापार के प्रमुख चौराहों जैसे करछना, पचदेवरा, भीरपुर, कठौली, मेजारोड, उरुवा, मांडारोड सहित विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था ही नहीं की जा सकी है। शाम होते ही सवारी वाहनों की कमी से लोग देर शाम तक सवारी वाहन का इंतजार करते देखे गए। लोगों के अनुसार जनवरी माह का पहला सप्ताह शुरू होते ही ठंड अब अपना असर दिखाने लगी है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से व्यापारी, राहगीर, सहित आम जनमानस ठिठुरते हुए दिखाई दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad