Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रसूलपुर ब्यूर में खेली गई खून की होली दंपत्ति सहित तीन घायल

sv news


दंपति पर तीसरी बार हुआ प्राण घातक हमला चौकी पुलिस की नाकामी उजागर 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर ब्यूर गांव में होली के पहले दिन ही दंपत्ति के ऊपर लाठी डंडा राड से जोरदार हमला किया गया ह। इस विवाद में दंपति सहित कई घायल हो गए हैं मौके पर खून खराबा दिखाई पड़ने लगा है होली के त्योहार पर दबंगों द्वारा जमकर खून की होली खेली गई है खून की होली में दंपति सहित पुत्र घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है हालांकि दंपति पर दबंगों का यह पहला हमला नहीं है 6 महीने पहले भी दंपति पर इन्हीं दबंगों ने हमला किया था जिसमें दंपत्ति घायल हुए थे और इसके पहले भी इन्हीं दबंगों द्वारा दंपति पर हमला किया गया था। उस बार भी दंपत्ति घायल हुए थे होली के त्योहार पर दंपति पर तीसरी बार हमला हुआ है बार-बार दंपति पर उन्हीं लोगों द्वारा हमले किए जाने के पीछे स्थानीय चौकी पुलिस की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हैं और इस बार के हमले में भी हमला करने वाले लोगों को बचाने का प्रयास अभी से चौकी पुलिस ने शुरू कर दिया है, जिससे आगे भी खून खराबा से इनकार नहीं किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के लोधउर पुलिस चौकी अंतर्गत रसूलपुर ब्यूर गांव में होली के त्यौहार के दिन बुधवार को लवकुश व नरेश पुत्र राधेश्याम आपने कई साथियों के साथ लाठी डंडा लोहे के रॉड लेकर सूरजभान पुत्र हीरालाल के घर चढ़ाई कर दिया और गाली गलौज करते हुए सूरजभान के परिवार पर लाठी डंडा लोहे के रॉड से दबंगों ने हमला बोल दिया दबंगों ने जमकर तांडव किया है कि देखने वालों की रूह कांप गई है सूरजभान पर हमला होते देख उनके बेटे राहुल और पत्नी भी बाहर निकल आए दबंगों ने सूरजभान व उसकी पत्नी और बेटे राकेश को लाठियों से जमकर पीटा है इससे घायल होकर तीनों जमीन पर गिर पड़े इस हमले में सूरजभान उसकी पत्नी और बेटा राहुल तीनों घायल हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई और गंभीर घायल दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

लेकिन इस मामले में चौकी पुलिस ने फिर खेल शुरू कर दिया है हमला करने वाले लोगों के साथ-साथ घायल परिवार के लोगों को भी पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है हमला करने वाले लोगों के बचाव में दलाल उतर आए हैं और लेनदेन की सौदेबाजी शुरू हो गई है घायल सूरजभान के परिवार के ऊपर इन्हीं दबंगों द्वारा यह पहला हमला नहीं है इसके पहले भी दो बार सूरजभान के परिवार के ऊपर इन्ही दबंगों द्वारा लाठी डंडे से हमला किया जा चुका है इस बार होली के त्योहार पर तीसरी बार इन दबंगों ने खून की होली खेली है यदि पूर्व में दबंगों द्वारा किए गए हमले के मामले में थाना चौकी पुलिस ने दबंगों पर कठोर कार्यवाही की होती तो दबंगों के हौसले टूट जाते लेकिन थाना चौकी पुलिस तो दबंगों को दुलार दे रही है उनसे गलबहिया डाल रही है और हमलावरों का बचाव करते हुए उन्हें संरक्षण दे रही है जिससे थाना चौकी पुलिस के संरक्षण में दबंगों के हौसले बुलंद है और दंपत्ति पर बार-बार हमले हो रहे हैं हमले के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चौकी पुलिस की निष्क्रियता के चलते मनबढ़ दबंगों ने तांडव करते हुए होली के त्योहार पर जमकर खून की होली खेली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad