Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

श्री बड़े हनुमान मंदिर में अबीर-गुलाल और फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु


sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। होली के दिन संगम स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में रंगों और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में धूमधाम से होली का उत्सव मनाया गया, जहां अबीर-गुलाल की बारिश के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को भव्य तरीके से रंगों से सजाया गया। इसके बाद विधि-विधान से आरती की गई। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर जयकारों और होली गीतों से गूंज उठा।

इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने भी जमकर गुलाल उड़ाया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

उत्सव के दौरान फूलों की होली भी खेली गई। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। भक्ति, रंग और उमंग के इस अनोखे संगम ने होली के पर्व की खुशियों को दोगुना कर दिया।

मंदिर में देर तक उत्सव का माहौल बना रहा और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ होली के स्वागत में जुटे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad