कस्तूरीपुर हरिकिशन गांव का है मामला
ग्रामीणों ने कार सहित एक युवक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
प्रयागराज (राजेश सिंह)। होलागढ़ में बुधवार की दोपहर कस्तूरीपुर हरिकिशन गांव में रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर राम आसरे यादव को कार सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई वही गोली लगने से अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। गोली लगने से अंधेड़ घायल होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा तो वही गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गई। हमलावर कार से भाग निकले । जबकि ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को धर दबोचा। वहीं ग्रामीणों ने कार को भी तोड़फोड़ करते हुए पकड़े गए युवकों की पीटाई करने लगे। वहीं होली पर्व पर गोली मारने की खबर पर होलागढ़ पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सदर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बताईं जा रही है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के बाद गांव में खलबली मची हुई है।
होलागढ़ थाना क्षेत्र कस्तूरीपुर हरिकिशन गांव में कार सवार से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद चार-पांच कार सवार बदमाश गांव पहुंचे जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार सवार बदमाशों द्वारा तमंचे से गोली मार दी गई। गोली लगने से गांव के ही राम आसरे यादव (50) पुत्र राम चरण यादव घायल हो गया। वहीं हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे राम कैलाश की भी बेरहमी से पीटाई करते हुए भागने लगे। उधर गोली की आवाज सुनकर जब गांव के लोग दौड़े तो हमलावरों द्वारा धमकी देते हुए भागने लगे। वहीं ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक हमलावर को पकड़ते हुए पीटाई कर दी। घटना की खबर पर होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र मयफोर्स के साथ गांव पहुंचकर घायल को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पकड़े गए युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने युवकों के साथ कार को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना मामले में राम कैलाश यादव की हरीर पर छरू नामजद एवं सात से आठ अज्ञात पर प्रार्थमिकी दर्ज की जा रही है और हिरासत में लेकर एक युवक से पूछताछ की जा रही है ।


