मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों से आम जनता ही नहीं बल्कि यातायात पुलिस विभाग भी परेशान है।
मेजा तहसील क्षेत्र के समहन गांव निवासी सुरेंद्र नाथ ने परिवार के भरण-पोषण के लिए टाटा मैजिक लेकर स्थानीय एक विद्यालय में लगा रखा है। दो दिन पहले उनके मोबाइल पर उनकी गाड़ी के रायबरेली से यातायात पुलिस से पांच हजार रुपए का एक मैसेज (चालान) आया। जिसे देखकर वाहन मालिक की हालत खराब हो गई।
बताया जाता है कि रायबरेली यातायात पुलिस ने जिस वाहन का चालान काटा था वह ट्रक था। मामले की जानकारी जैसे ही रायबरेली यातायात पुलिस को हुई हड़कंप मच गया। फिलहाल टाटा मैजिक मालिक न्याय पाने के लिए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।