Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

युवती से दुष्कर्म के बाद खिलाई गर्भपात की दवा, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश मे जुटी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। करेली में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई ताे वह बेटी को लेकर करेली थाने पहुंचे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे में आरोपी के साथ ही उसकी भाभी को भी नामजद किया गया है।
युवती जीटीबी नगर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि शाहगंज का मूल निवासी आजाद उससे फोन से बातें करता था। वह वर्तमान में दरियाबाद में रहता है। उसके भाई-भाभी करामात की चौकी, करेली में किराये के मकान में रहते हैं। आरोप है कि तीन महीने पहले आजाद के भाई-भाभी कहीं गए थे। इसी दौरान उसने फोन से उसे बुलाया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। 
कुछ दिनों बाद वह गर्भवती हो गई। उसने यह बात आरोपी को बताई। आरोप है कि आजाद के जानकारी देने पर उसकी भाभी शहनाज ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। करेली इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad