Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सत्तानवे शिकायतें मिली,पांच का मौके पर निस्तारण

 

Svnews

मेजा, प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

 महाशिवरात्रि पर्व (शनिवार) का अवकाश होने से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को रखा गया। एसडीएम मेजा विनोद कुमार पांडेय की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में जानकारी के अभाव में फरियादियों की संख्या काफी कम रही। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच 97 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इन 97 मामलों में पांच का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।शिकायतों के क्रम में राजस्व से 36,पुलिस से 23,विकास से 18 और अन्य से 20 मामले रहे।जिसमे राजस्व के पांच मामले मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया,जबकि 92 मामलों के लिए टीम गठित की गई। भारतगंज माण्डा से पहुंची, मनोरमा देवी पुत्री विश्वनाथ ने सूरज वार्ता प्रतिनिधि को बताया कि वह अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कई बार नगर पंचायत कार्यालय गई, लेकिन प्रार्थना पत्र देने के बावजूद आज तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल सका।

खानपुर (सिरसा) गांव से पहुंची प्रधानाचार्य भानुमति तिवारी शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोस में एक व्यक्ति ने ब्रेड बनाने की फैक्ट्री डाल रखी है। जिससे काफी बदबू निकलता है।इस फैक्ट्री की वजह से आस-पास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सांस लेने में दिक्कते हो रही हैं। यदि फैक्ट्री बंद नहीं की गई तो, इसे लेकर बस्ती के लोग सड़क पर उतर कर आन्दोलन को तैयार होगें। प्रयागपुर माण्डा से पहुंचे, रामशिरोमणि ने बताया कि घर के आस-पास गंदा पानी बह रहा है। इसे रोकने के लिए नाली निर्माण किया जाना चाहिए। पिंकी शर्मा निवासी जरार ने भी इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराते हुए, जल निकासी की व्यवस्था कराये जाने की मांग की। संम्पूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार मेजा राजेन्द्र प्रसाद सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मेजा सईद अहमद, सप्लाई इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार लालतारा अनुग्रहनारायण सिंह, तहसीलदार मेजा विशाल शर्मा, श्रवण कुमार, राजेश मिश्रा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad