Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: गोरक्षा के लिए गांवों में जाएंगे विश्व हिन्दू परिषद स्वयंसेवक

SV News

माघ मेले शिविर में हुई अहम बैठक, गोरक्षा की बनी रणनीति

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विश्व हिंदू परिषद माघ मेला शिविर में भारतीय गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन परिषद काशी प्रांत की बैठक आज मंगलवार को हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री गोरक्षा वासुदेव पटेल ने कहा कि हमें गऊ माता की रक्षा करने के लिए गांव गांव जाना पड़ेगा और किसान भाइयों यह बताना पड़ेगा कि हमारी परंपरा क्या रही है, गौ माता की रक्षा कर उनको पालकर हम पर्यावरण की रक्षा एवं आर्थिक समृद्धि की ओर जा सकते हैं।
क्षेत्रीय प्रमुख पूरन जी ने कहा कि आज देसी नस्ल की गाय का अस्तित्व संकट में है, क्रशकरा कर उनकी नस्ल को नष्ट किया गया है। आज यूरिया डीएपी के प्रयोग से धरती बंजर होती जा रही है। कुछ दिनों बाद उत्पादन बंद हो रहा है। पर्यावरण पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने तय किया है हम गांव गांव जाएंगे, किसानों की गोष्ठी करेंगे, गाय पालने के फायदे बताएंगे।
क्षेत्रीय प्रमुख पूरन ने कहा आज विश्व हिंदू परिषद गौशाला के माध्यम से गौ माता की सुरक्षा एवं देखरेख कर रहा है। क्या ऐसी स्थिति आ गई जिसे हम मां मानते हैं, जिस का पूजन करते हैं, उसे आज स्लाटर हाउसों में काटा जा रहा है, कसाईयों को बेची जा रही हैं। इसके लिए हमें अभियान चलाकर प्रयास करना होगा।
आज गाय के दूध, गाय के गोबर, गाय के मूत्र से अनेक उत्पाद औषधियां बन रही हैं। पूरी दुनिया में आश्चर्य के रूप में देखा जा रहा है एवं रिसर्च चल रहा है। गाय की सींग से भी जैविक खाद बनाई जा रही है। अमृत संजीवनी अमृत पानी, जीवामृत जिसको अनुसंधान केंद्रों में तैयार किया गया उसके फायदे चमत्कारी हैं।
क्षेत्रीय प्रमुख ने कहा कि गाय हमारी समृद्धि के लिए आवश्यक है इसलिए कसाई से गौमाता को बचाएंगे, किसानों के घर पर पूजन करवाएंगे। यह जागरण का कार्यक्रम संगठन की स्थापना से चल रहा है। संगठन के माध्यम से लाखों गायों की रक्षा हुई है और हमारी देसी नस्लों की परंपरा की भी रक्षा हुई है।
इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, प्रांत अध्यक्ष कवींद्र प्रताप सिंह, प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामजी, जितेंद्र, लवलेश बजरंगी, महेश द्विवेदी, विजय शंकर, विनय आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad