Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

नगर पंचायत सिरसा में लगी आग, मचा हड़कंप

sv news


मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। नगर पंचायत सिरसा में देर रात अज्ञात कारणों से स्टोर रूम में आग लगने से हड़कंप मच गया।

sv news


बता दें कि टाउन एरिया नगर पंचायत सिरसा में अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने से कई सामान जलकर राख हो गया जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को हुई तो आग बुझाने के लिए दौड़े। कई लोगों ने फायर कर्मी को फोन किया लेकिन फोन लगा नहीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने में लगे रहे।

sv news

समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि कार्यालय में कितना नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू यादव मौके पर पहुंच गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad