![]() |
उत्तर प्रदेश विधानसभा - फाइल फोटो |
19 साल बाद कार्रवाई, विषेशाधिकार हनन के दोषी
लखनऊ (राजेश सिंह)। यूपी विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने भाजपा विधायक सलील विश्नोई को पीटने वाले कानपुर के तत्कालीन सीओ (अब सेवानिवृत्त) अब्दुल समद समेत पांच अन्य पुलिसकर्मियों को विशेषाधिकार हनन का दोषी करार दिया है। सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन से संबंधित प्रस्ताव बृहस्पतिवार को सदन में पारित कर दिया गया।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पुलिस महानिदेशक को सभी दोषी पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को विधानसभा में पेश करने के निर्देश दिए हैं। सदन में सुनवाई के बाद पुलिसकर्मियों को दंड सुनाया जाएगा। करीब 19 साल बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने जा रही है।