Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर व दो सगे भाइयों को मारी गोली, गंभीर हालत में प्रयागराज किया गया रेफर

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। नगर कोतवाली के रूपापुर में बृहस्पतिवार की आधी रात कार सवार लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों को गोली मार दी। तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी सत्यदेव मौर्य (35) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार की आधी रात वह रूपापुर से होते हुए पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। उसके साथ पलटन बाजार के रहने वाले सगे भाई सनी सिंह व शेखर सिंह भी थे।
इस बीच कार सवार लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। यह देख तीनों जान बचाकर भागे। हालांकि तीनों को गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो कार सवाल हमलावर भाग निकले। लोगों ने खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर समेत दोनों सगे भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर दे डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि कार सवार लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे पुरानी अदावत बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad