बारा, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। प्रयागराज शिवम गेस्ट हाउस के तत्वाधान में ईश्वर नगर स्थित मालती देवी विद्या मंदिर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष सुमन्त भार्गव ने कहा कि समरसता के प्रतीक होली पर्व पर आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक संतोष शुक्ल ने क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया। गुलशन कुमार द्वारा संगीतमय प्रस्तुति पेश की गई। प्रबंधक सुरेश प्रसाद मिश्र ने सभी को गुलाल व अबीर लगाकर स्वागत किया। संचालक सत्यम मिश्रा ने सभी को पुष्प माला अर्पित कर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गया प्रसाद त्रिपाठी, काशी प्रसाद त्रिपाठी, मुकेश उपाध्याय, महेश प्रसाद त्रिपाठी, राकेश कुशवाहा, नईम अहमद, नीरज केसरवानी, माजिद अहमद, सतीश गुप्ता प्रधान छीडी, अनीस अहमद(बाबू), बृजेश शुक्ला, बच्चा जी, मनोज बिन्द, राम बहादुर शुक्ल, राकेश मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन निर्भय शंकर दुबे ने किया।