झूंसी स्थित श्री पीठम् आश्रम की नवीन यज्ञ शाला में डाली प्रथम आहुति
झूंसी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। चैत्र नवरात्र एवं नव सम्वतसर के प्रथम दिन बुधवार को झूंसी के देवनगर स्थित 1008 योगिराज श्री रमेश जी महाराज के संयोजकत्व में उनके आश्रम श्री पीठम् में नव निर्मित यज्ञशाला में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मानवता के कल्याण एवं बंधुत्व की भावना जागृति हेतु प्रथम आहुति डालकर यज्ञ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए प्रो. रामगोपाल ने कहा कि सत्य की जीत एवं आपसी सद्भाव के लिए पवित्र विचार से सत्कर्म करते रहना चाहिए,यज्ञ भी उसी का अंग है। उन्होंने यह भी कहा कि आज लोंगो को जिस तरह से भ्रमित और डराया जा रहा है यह स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के लिए घातक है। जिस तरह यज्ञ कुंड में मनुष्य अपने कल्याण के लिए समिधा की आहुति डालता है उसी तरह सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने निजी स्वार्थो की आहुति देना चाहिए। इसलिए कि स्वाहा का अर्थ होता है 'स्व' माने अपना और 'आहा' माने अहंकार।प्रो.रामगोपाल ने यह भी कहा कि कुछ लोग अपने शक्ति के बल पर समाज में जिस तरह भय और भ्रम का वातावरण पैदा कर रहे हैं स्वस्थ मानव समाज के लिए यह उचित नहीं है। ऐसी शक्तियों को अपने आचार और विचार में पारदर्शिता लाने की जरुरत है।बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सपा नेता नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपने नेता का सपाइयों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में दान बहादुर मधुर, हिमांशु कुमार सिंह, आर. एन. यादव, सचिन श्रीवास्तव, कुलदीप यादव आदि रहे। यज्ञ की शुरुआत योगिराज श्री रमेश जी महराज एवं उनके शिष्यों के मन्त्रोच्चारण से प्रारम्भ हुआ जो लगातार चलता रहेगा।
यज्ञ में आहुति डालने वालों में प्रमुख रूप से सपा निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह,एम एल सी डॉ मान सिंह यादव,पूर्व एम एल सी बासुदेव यादव, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश यादव, कमल सिंह यादव, कृष्णमूर्ति यादव, दान बहादुर मधुर, हिमांशु सिंह,गणेश यादव,सचिन श्रीवास्तव,दूध नाथ पटेल, नाटे चौधरी, संजीव यादव, शेखर यादव,कौशल तिवारी, राम आसरे यादव, प्रेम लाल यादव, आदि रहे।