मेजा, प्रयागराज (विमल पांडे)। मेजा के गुनई गांव में घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों की चोरी कर ले गए। जिससे परिजनों मे हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के गुनई गांव के पहाड़ी पर जीरा लाल कनौजिया का घर है। शुक्रवार को जीरा लाल अपने रिश्तेदारी गए थे। घर में उनकी दिव्यांग पत्नी व बच्चे थे। शुक्रवार कि बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की। जीरा लाल के अनुसार चोरों ने घर मे रखा नगदी समेत लाखों के माल ले उड़े। गांव के लोगों की मानें तो चोरों के द्वारा पहले दीवार काटकर चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन सफल न होने पर घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं कुछ दूरी पर टूटा हुआ बाक्स पड़ा था। घर के पास ही चोरों का एक धारदार हथियार पड़ा मिला। जीरा लाल ने चोरी की घटना को लेकर पुलिस को तहरीर देने की बात कही।