बारा, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। बूथ सशक्तिकरण अभियान विधानसभा बारा के कार्यशाला का आज विमला पैलेस गेस्ट हाउस जारी बाजार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डे ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी बनकर प्रदेश और देश के जनता की सेवा कर रही है।
2024 में इन्हीं बूथ के कार्यकर्ताओं के द्वारा तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार बनने जा रही है। इस लिए कार्यकर्ता गंभीरता को समझते हुए गंभीर बनें व विना भेदभाव के सर्व स्पर्सी-सर्व समावेशी सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ताओं के 11सदस्सीय टीम का गठन करें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चर्तुवेदी ने बताया कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष व बूथ सशक्तिकरण अभियान के विधानसभा बारा के संयोजक सुभाष सिंह पटेल ने अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत संबोधन करते विषय को रखा। संचालन पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह सुधाकर ने किया। बैठक में जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चर्तुवेदी मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद केसरवानी, जगत नारायण शुक्ला वंदना सिंह, अंजनी लाल, कुलदीप सिंह पटेल,कुशल जैन, धर्मराज पाल, शंकर लाल गुप्ता, शंकरलाल पाण्डे, राकेश सिंह आशीष सोनकर, राकेश विश्वकर्मा, रत्नाकर सिंह आदि भारी संख्या में जिला मंडल, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रभारी एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान में लगे कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।