मेजा,प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
भारतीय जनता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस गुरुवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगाप्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।
ब्लाक परिसर स्थित प्रमुख कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का झंडा लेकर श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के मिशन मे जुटी है। भाजपा राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखकर कार्य कर रही है।जिला कार्य समिति सदस्य रूपनारायण ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार में हर कोई अमन चैन से जी रहा है। हर वर्ग खुश है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री मेजा कमलेश मिश्र,मंडल मंत्री मेजा संजय तिवारी,आशुतोष मिश्र,पंकज राव,देवकर पांडेय,शेरबहादुर, रीशेष पाल,मयंक शुक्ला आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।