Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पत्नी की अस्थि विसर्जित करने के बाद गंगा स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत, मिला शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। संगम में पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने के बाद गंगा में स्नान कर रहा युवक डूब गया। इससे साथ आए परिजन शोरगुल मचाने लगे। काफी देर बाद गोताखोरों ने उसके शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। दारागंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मध्य प्रदेश का रहने वाला युवक परिवार के लोगों के साथ अपनी पत्नी की अस्थियां संगम मे विसर्जित करने के लिए आया था। विसर्जन के दौरान वह गंगा में स्नान कर रहा था कि तेज धारा में बह गया। इससे घाट पर मौजूद परिजन शोर मचाने लगे। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद उसका शव बरामद किया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad