प्रयागराज (राजेश सिंह)। महर्षि कश्यप एवं श्रृंग्वेर पुर के महाराज निषाद राज गुह्य की जयंती पर आज समाजवादी पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। सपा के जिला अध्यक्ष गंगापार अनिल यादव एवं यमुनापार पप्पू लाल निषाद के नेतृत्व में पार्टी जनों ने जिला कार्यालय जार्ज टाउन में सुबह 11बजे महर्षि कश्यप एवं निषाद राज के चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया। नेता द्वय ने दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन पर चर्चा की।दोपहर 12बजे कीडगंज बालू मंडी में सपा नेता महेन्द्र निषाद के नेतृत्व में जयंती मनाई गई एवं शोभा यात्रा निकाली गई। संगम तट पर नाविक संघ द्वारा 51 नाविकों को शाल ओढ़ाकार सम्मानित किया गया तथा इस मौके पर जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती विजमा यादव एवं संदीप पटेल सहित मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी को भी सम्मानित किया। संगम तट पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोंगो ने भोजन ग्रहण किया।करेला बाग में सपा नेता नन्द लाल निषाद नंदा के आवास पर भी विभिन्न आयोजन कर जयंती मनाई गई।उधर सुबह 9बजे ही सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव सहित तमाम सपा नेताओं ने श्रृंग्वेर पुर में स्थित निषाद राज गुह्य की प्रतिमा पर भी फूल चढ़ाकर नमन किया। सहसों के पास मलावा गाँव में भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयंती कार्यक्रम के विभिन्न स्थानों पर पर प्रमुख रूप अनिल यादव जिलाध्यक्ष गंगापार, पप्पूलाल निषाद जिलाध्यक्ष यमुनापार,पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल,विधायक श्रीमती विजमा यादव, संदीप पटेल,नन्द लाल निषाद नंदा,राम सुमेर पाल,दान बहादुर मधुर, महेन्द्र निषाद, भागीरथी बिन्द, सुधीर निषाद, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, विनय कुशवाहा,नाटे चौधरी, संतोष निषाद, महबूब उस्मानी,रविन्द्र यादव एडवोकेट,सीता राम पाल, कृपा शंकर बिन्द, अशोक गुप्ता, डॉ प्रेम चंद्र कुशवाहा, आरती पाल, अशोक शास्त्री, संजीव निषाद, विक्कू निषाद, गगन निषाद, इंद्रजीत निषाद, महेन्द्र निषाद, दिलीप निषाद कुलदीप यादव, योगेश पाल, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।