Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विधानसभा उपचुनाव: सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल ने किया नामांकन, सपाइयों व पुलिस में हल्की झड़प

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी कीर्ति कोल ने छानबे विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के लिए शनिवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। कीर्ति कोल ने दो सेटो में अपना नामांकन पत्र भरा। विधानसभा चुनाव 2022 में छानबे सीट से विजई हुए राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। नामांकन के दूसरे दिन शनिवार की दोपहर समाजवादी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी कीर्ति कोल समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने को लेकर सपाइयों व पुलिस में हल्की झड़प हुई। इसके बाद कीर्ति कोल प्रस्तावकों के साथ अंदर नामांकन करने पहुंचीं। कीर्ति कोल ने दो सेटो में नामांकन किया। उनके साथ पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, आशीष यादव , शिव शंकर यादव, परवेज खान आदि लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad