Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त चक्कर आने से विकास भवन के दूसरे तल से गिरे डीसी मनरेगा

SV News

आजमगढ़ (राजेश सिंह)। आजमगढ़ स्थित विकास भवन में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब डीसी मनरेगा भवन के दूसरे तल से अचानक नीचे गिर पड़े। आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कुछ माह पूर्व ही डीसी मनरेगा के पद पर चंद्रशेखर प्रसाद ने चार्ज संभाला था। चार्ज लेने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। काफी दिनों से वह अवकाश पर भी थे। शुक्रवार को जब वह विकास भवन स्थित अपने कार्यालय गए थे। वह छत की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे। दूसरी मंजिल पर पहुंचे ही थे की अचानक उन्हें चक्कर आ गया। जिससे वह खुद को नहीं संभाल पाए और सीधे नीचे गिर पड़े। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराएं। जहां उनका उपचार चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad