Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पिटाई के विरोध में धरने पर बैठे एसआरएन के डॉक्टर, ठप किया कामकाज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बुधवार की देर रात मरीजों के तीमारदारों द्वारा डॉक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया है। बड़ी संख्या में डॉक्टर धरने पर बैठ गए हैं और आरोपी तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अधिकारी डॉक्टरों को मनाने में जुटे हैं।


बता दें कि बुधवार की देर रात किसी बात को लेकर डॉक्टरों और तीमारदारों में विवाद हो गया था। जिसमें एक जूनियर डॉक्टर का सिर फट गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते का प्रयास कराया था,लेकिन बात नहीं बनी।बृहस्पतिवार की सुबह घटना को लेकर जूनियर डॉक्टरों में काफी आक्रोश देखा गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने काम ठप कर दिया है और धरने पर बैठ गए। डॉक्टरों को कर्मचारियों का भी समर्थन मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad