Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

नगर की खुशहाली के लिए विपिन को जिताएं: स्वतंत्रत देव सिंह

SV News

मेजा, प्रयागराज (राजेश शुक्ला/श्रीकान्त यादव)। शनिवार को प्रभारी मंत्री जल शक्ति उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह नगर पंचायत सिरसा के शिव गंगा वाटिका में पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विपिन केसरी के पक्ष में वोट करने की अपील किया।
sv news


उन्होंने कहा कि आप सभी लोग गिले-शिकवे भूलकर एक जुट होकर भाजपा प्रत्याशी विपिन केशरी के पक्ष में वोट करे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी तथा प्रदेश में योगी सरकार भयमुक्त सरकार चलाने का माद्दा रखती है इसलिए प्रदेश तथा क्षेत्र की खुशहाली के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाएं। बैठक में मीडिया को बाहर रखा गया तथा स्वतंत्र देव सिंह मीडिया से दूरी बनाए रखा और किसी भी सवाल पर मीडिया से बचते नजर आए।
sv news

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक नीलम उदयभान करवरिया, विभव नाथ भारती,भाजपा नेता योगेश शुक्ला, पूर्व चेयरमैन भानु अग्रवाल , कृष्ण दास गुप्ता उर्फ नाथू, दिनेश तिवारी, श्याम राज यादव, मंजेश सेठ, चंद्र प्रकाश केशरी, चंद्र प्रकाश गुप्ता, उमाकांत सेठ, सुशील केशरी, राना सेठ, विवेक केशरी सहित आदि पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad