Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पेड़ से टकराए बाइक सवार जीजा-साले, मौके पर ही दोनों की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हंडिया के लाक्षागृह बाजार में सड़क हादसे में बाइकसवार जीजा-साले की मौत हो गई। इनमें मनोज गौतम 27 व उसका बहनोई वीरेंद्र गौतम 32 शामिल है। वह शहर जा रहे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मनोज पुत्र हरदयाल पृथ्वीपुर और वीरेंद्र पुत्र राजदेव किचकिला के रहने वाले थे। दोनों बाइक से लाक्षागृह बाजार गए थे। रात 9.30 बजे के करीब वापस लौटते वक्त उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे दोनेां गंभीर रूप से चोटिल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दाेनों राजगीर का काम करते थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad