Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: करछना मे लाइसेंसी बंदूक से युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र में रविवार शाम लाइसेंसी बंदूक से एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस ने गोली से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया और गोली मारने वालों की तलाश में जुट गई। व्यक्ति के हाथ में लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार (यानी आज) देर रात करीब साढ़े आठ बजे करछना थाना क्षेत्र के भड़ेवरा गांव निवासी कृष्ण जी पांडेय उर्फ भोले (35) पुत्र हरी प्रसाद पांडेय रविवार शाम को अपनी बाइक की सर्विस करवाने के लिए हनुमानपुर मोरी स्थित अर्जुन पटेल की दुकान पर गए थे। आरोप है कि तभी हनुमानपुर गांव निवासी प्रमोद दुबे अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव सीधे कृष्ण जी पांडेय पर बंदूक तान दी। कृष्ण जी ने बंदूक की नाल पकड़ कर बगल किया, तब तक प्रमोद ने फायर कर दिया। गोली कृष्ण जी के दाहिने हाथ में लगी और वह गिर गए। फायर के बाद प्रमोद दुबे फरार हो गया। करछना पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी करछना विश्वजीत सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गोली मारने वाले की तलाश की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad