प्रयागराज (राजेश सिंह)। आधारशिला वृद्धाश्रम नैनी प्रयागराज में उत्तर प्रदेश किन्नर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की सदस्य कौशल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां ने अपना जन्मदिन मनाया। तमाम शिष्यों के साथ मां वृद्ध आश्रम में उपस्थित हुई। सभी वृद्ध माता-पिता जन्म दिवस के अवसर पर उत्साहित होकर टीना मां को आशीर्वाद प्रदान किया। टीना मा ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजन ईश्वर के समान होते हैं। इनसे हमें सामाजिक ज्ञान के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वृद्ध जनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपकी सेवा हेतु समय-समय पर उपस्थित होते रहेंगे।
वृद्ध आश्रम प्रभारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव कार्यक्रम का संचालन करते हुए टीना मां का स्वागत किया और कहा कि समाज में आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों से एकजुटता आपसी प्रेम एवं सद्भावना बढ़ रही है। जिससे कि आगे समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। टीना मां के कृपा पात्र अखिलेश तिवारी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद हम सभी को फलीभूत होता है। टीना मां ने सभी वृद्ध माता-पिता की उपस्थिति मे केक काटा। सभी को फल मिष्ठान वितरित किया एवं दोपहर का भोजन किया। वृद्धजनों के साथ बैठकर महामंडलेश्वर को अपने बीच पाकर वृद्धजन बहुत खुश नजर आ रहे थे। आभार व्यक्त करते हुए प्रबंधक सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि आप अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम में मनाकर वृद्ध जनों को सम्मानित किया। यह भी एक सेवा के समान है। इस अवसर पर नवीन शुक्ला एडवोकेट, डॉक्टर आरके सिंह, सविता मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा यमुनापार, सुधीर कुमार, अनुकृति श्रीवास्तव, मनसा देवी, रामकुमार, अंशु, आभा आदि उपस्थित रहे।