Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: नही रहे बरांव राजा एसपीएन सिंह, कई दिन से चल रहा था उपचार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। राजा बरांव के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजा सचिंद्र प्रताप नारायण सिंह उर्फ एसपीएन सिंह का स्वास्थ्य कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रहा था।जिनकी मंगलवार दोपहर को उपचार के दौरान शहर के एक नामी अस्पताल नाजरेथ में अचानक दोपहर 12 बजे के करीब मौत हो गयी।जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। जिनके शव को अस्पताल में जार्जटाउन आवास पर ले जाया गया। जहां से शाम 06 बजे के करीब पैतृक गांव बरांव ले जाया जायेगा। एक से दो घण्टे जनता दर्शन के बाद पुनः जार्जटाउन ले जाया जायेगा। जिसके पश्चात रात भर शव जार्जटाउन रखने के पश्चात बुधवार सुबह 09 बजे के करीब दारागंज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। जिसकी खबर पाकर पूर्व राज्यसभा सांसद कुँवर रेवती रमन सिंह व पूर्व विधायक करछना उज्ज्वल रमन सिंह लखनऊ से देर रात तक शव यात्रा में शामिल होने आ सकते है। राजा सचिंद्र प्रताप नारायण सिंह कांग्रेस व भाजपा समेत निर्दल के रूप में करछना विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके है। जिनका पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानीजैल सिंह से पारिवारिक सम्बंध थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad