मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष महेंद्र कुमार द्विवेदी व मंत्री चंद्रमणि शुक्ला के नेतृत्व में तहसील सभागार में गुरुवार को नवागत उपजिलाधिकारी अनुभव कन्नौजिया के साथ बैठक में तहसील से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए बार बेंच के आपसी सामंजस्य पर जोर दिया गया ।उप जिलाधिकारी ने कहा कि बार बेंच का अपना नैतिक धर्म है। जिसमें संवैधानिक व्यवस्था जुड़ी हुई है। इसी के बल पर वादकारियों के पक्ष विपक्ष में न्यायिक प्रक्रिया जीवंत होती है।उन्होंने कहा कि दोनों का उद्देश्य वादकारियों को न्याय दिलाना है।अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि बार बेंच के सामंजस्य संवैधानिक संस्था की क्रियाएं बैठक में अधिवक्ताओं ने कुछ तहसील अधिकारियों व पेशकार की कार्यशैली से नाराज होकर उसमें सुधार लाने और नियमित कोर्ट चलाने पर जोर दिया। इस मौके पर तहसीलदार मेजा डॉक्टर विशाल शर्मा,आर के गणेश त्रिपाठी,वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी मिश्र,राजेंद्र तिवारी,आनंद पांडेय,राजकुमार तिवारी,सतीश दुबे,योगेंद्र मिश्र,आनंद श्रीवास्तव,अतुल तिवारी,नीरज तिवारी,योगेंद्र नारायण शर्मा,गोविंद मिश्र,चंद्रशेखर जिद्दी सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।