राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति जताया आभार
प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की रिक्त दो सीटों पर समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ राम करण निर्मल एवं राम जतन राजभर को प्रत्याशी बनाये जाने पर स्थानीय सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। आज सपा के जिला कार्यालय जार्जटाउन मे पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के दूरदर्शी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुसूचित और पिछड़े समाज के साधारण परिवार के लोंगो को मौका देकर पार्टी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह सामाजिक न्याय की प्रबल पक्षधर है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि आगामी 2024के आम चुनाव मे समाजवादी पार्टी के अधिकतम सांसद प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। बता दें कि डॉ राम करण निर्मल पड़ोस के जनपद कौशाम्बी के रहने वाले हैं एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद से शोध छात्र रहे हैं। समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।बेहद सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व के चलते युवाओं मे खासे लोकप्रिय डॉ निर्मल को शुभकामनायें भी दी गई। ख़ुशी जाहिर करने वालों मे सर्व श्री अनिल यादव जिलाध्यक्ष गंगापार, पप्पूलाल निषाद जिलाध्यक्ष यमुनापार, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, धर्म राज पटेल, विधायक संदीप पटेल, विधायक विजमा यादव, गीता शास्त्री, पंधारी यादव, नरेन्द्र सिंह, श्याम लाल पाल, दूध नाथ पटेल, संदीप यादव, डॉ निर्भय सिंह पटेल, आर. एन. यादव, राम सुमेर पाल, रविन्द्र यादव एडवोकेट, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, नवीन यादव, संतलाल वर्मा, सचिन श्रीवास्तव, इंजी विक्रम यादव, जगदीश यादव, अखिलेश गुप्ता, अरविन्द सरोज आदि हैं।