Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में 60 करोड़ की लागत से बनेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम, महाकुंभ 2025 की तैयारियां तेज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। महाकुंभ 2025 को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रयागराज में डिजिटल कुंभ म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। 60 करोड़ की लागत से बनने वाला यह डिजिटल कुंभ म्यूजियम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं महाकुंभ के मद्देनजर आम नागरिक सुविधाओं व मंदिरों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास कार्यों को गति दी जा रही है। म्यूजियम में देश और प्रदेश की संस्कृति के अलावा महाकुंभ के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के दर्शन होंगे। पर्यटन विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव हाल ही में मुख्य सचिव के सामने प्रस्तुत किया है। प्रस्ताव के अनुसार म्यूजियम में ऑडियो-वीडियो की भी सुविधा होगी। इसमें आध्यात्मिक व कुंभ मेला, इंटरप्रेटेशन गैलरी, समुद्र मंथन गैलरी और अखाड़ा गैलरी शामिल है। म्यूजियम में फूड प्लाजा और महाकुंभ से संबंधित साहित्य भी होगा। वहीं कल्चरल हाट (अक्षयवट), म्यूजियम, गैलरी व थिएटर (अमृत कलश) के साथ ही गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं भी होंगी। म्यूजियम में तीन नदियों (गंगा, यमुना और सरस्वती) को तीन अलग रंगों के माध्यम से दिखाया जाएगा, जो एनिमेटेड फ्रैकटल ज्योमेट्री आधार पर होगा। इसमें स्टेटिक ग्राफ़िक का भी प्रयोग होगा। यहां प्रयागराज के इतिहास के साथ ही आधुनिक शहर के बारे में भी बताया जाएगा। महाकुंभ में पर्यटन विभाग हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रम, द्वादस माधव मंदिर, नागवासुकी मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, मनकामनेश्वर मंदिर, अलोपशंकरी मंदिर, पडिला महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण व फ्लोटिंग जेटी, रेस्टोरेंट का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही राही इलावर्त होटल में फसाड लाइटिंग, त्रिवेणी दर्शन में 18 नए कमरे, मुख्य मार्गों पर तीन प्रवेश द्वारों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad