Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सिरसा के नए चेयरमैन के सामने कई चुनौतियां

 जनता के विश्वास पर उतरूंगा खरा - लखन केशरी

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

शहर का सचिवालय कहे जाने वाले नगर पंचायत के चेयरमैन का चुनाव सम्पन्न हो गया है।सिरसा नगर पंचायत से भाजपा के विपिन केशरी उर्फ लखन केशरी को चेयरमैन बनाया गया है। नवनिर्वाचित चेयरमैन के सामने कई चुनौतियां हैं। गंगा में गंदा पानी जाने से उपचार प्रणाली के तहत रोकना, बाजार में पानी की निकासी, टूटी और जर्जर नालियां,स्ट्रीट लाइट,सोलर लाइट,सड़क,शुद्ध पेय जल,स्वच्छता सहित गंगा में पक्का घाट का निर्माण  करने की चुनौती है। अब शहर की सरकार का गठन होने के बाद लोगों को नए चेयरमैन से काफी उम्मीदें हैं। 

नगर पंचायत सिरसा  में 11 वार्ड हैं।करीब 20 हजार आबादी नगर पंचायत सिरसा में बसती है। 4 मई को नगर पंचायत के गठन के लिए चुनाव करवाया गया था। अब पिछले एक माह से चेयरमैन पद को लेकर जोड़तोड़ चल रहा था।13 मई को नएचेयरमैन के निर्वाचित होने से सिरसा वासियों को विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। सिरसा शहर की चुनौतियों के क्रम में

पानी की निकासी और गंगा में गंदा पानी जाने से रोकना बड़ी चुनौती है।

बाजार में नाली सिस्टम पूरी तरह से जाम है। नाले गंदगी से पटे हुए हैं। मानसून सिर पर है। ऐसे में लोगों को बरसात होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कई नालों का निर्माण कार्य अधर में पड़ा हुआ है। हलकी बरसात होने पर भी बाजार में जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है। नएचेयरमैन के लिए बिगड़े नाली सिस्टम को पटरी पर लाना एक गंभीर चुनौती है।

बाजार की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट खराब है। स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात के समय अंधेरा छा जाता है। इससे जहां दुर्घटनाएं बढ़ रही है, वहीं आपराधिक वारदातें भी बढ़ रही है। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग कई माह से उठाई जा रही है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।इसी के साथ सोलर लाइट भी बहुत जरूरी है।बिजली कटौती से शाम को बाजार में अंधेरा छा जाता है,जिससे व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बाजार में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई व्यवस्था एक तरह से चरमराई हुई है। मुख्य सड़कों के आसपास ही गंदगी जमा होने के कारण लोगों को बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। बाजार के मुख्य चौक-चौराहों पर भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। कई बार इस बारे में बाजारवासियों द्वारा विरोध किया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।अब सफाई कर्मी बाजारों में ही रहेंगे,जिससे सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे।

नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन विपिन केशरी ने कहा कि बाजार सहित पूरे नगर पंचायत के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने सिरसा गंगा घाट पर पक्का घाट बनाने पर जोर दिया है।उन्होंने कहा कि इससे सिरसा बाजार का व्यापार बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गठन के बाद विकास कार्यो की लिस्ट बनाई जाएगी। प्लानिंग के तहत बाजार के सभी वार्डो में समान विकास कार्य करवाए जाएंगे।सभी सभासदों के साथ विकास,नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जायेगा।उन्होंने कहा कि हम भाजपा का अनुशासित सिपाही हूं और उसी के तर्ज पर सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य करूंगा। बाजार में जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं उन्हें पूरा करवाना पहली प्राथमिकता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad