Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पानी भरे गड्ढे से गेंद निकालते समय डूब कर दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के सिंधुरिया गांव में सोमवार सुबह गड्ढे से गेंद निकालने के चक्कर में दो बच्चे पानी में डूब गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। विंध्याचल क्षेत्र के नदिनी निवासी प्रत्यक्ष उर्फ देव (10) पुत्र स्व. प्रदीप सिंह विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिंधुरिया गांव अपने बुआ के घर एक सप्ताह पहले आया था। सोमवार सुबह 10 बजे प्रत्यक्ष और उसके फुफेरे भाई वैभव (10) गेंद खेल रहे थे। मकान के पास सोख्ते के लिए गड्ढा खोदा गया था। उसी में गेंद चली गई। गेंद निकालने के चक्कर में दोनों बच्चे पानी में डूब गए। बच्चों को न देख परिजनों ने करीब साढ़े 11 बजे उनकी तलाश शुरू की। गड्ढे के पास बच्चों के चप्पल दिखे। गड्ढे में तलाश किया तो दोनों मिले। आनन-फानन दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष उर्फ देव माता-पिता का इकलौता संतान था। पिता की मौत हो चुकी है। पीड़ित परिवार का रो-कर बुरा हाल है। बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad