Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का ईनामिया गौ-तस्कर बदमाश घायल

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामिया बदमाश गौ-तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है।

SV News

बता दें कि रविवार सुबह मिर्जापुर के थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ चुनार मार्ग पर महा देऊवा दरबान जंगल में गौ-तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामिया पशु तस्कर बदमाश रमेश चौहान पुत्र स्व. मंगल चौहान निवासी ग्राम रामपुर थाना चांद जिला भभुआ बिहार के दाएं पैर में गोली लगी है। जिसे गिरफ्तार कर इलाज हेतु सीएचसी राजगढ़ में दाखिल किया गया है, गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, 84 सौ रूपया व एक मोटर साइकिल यूपी 65 जेड 2580 बरामद किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad