Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो साल पहले की थी लव मैरिज शादी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के शिवकुटी इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों की सूचना पार पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतराया। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार शिवकुटी की रहने वाली अनुराधा शुक्ला (25) की शादी दो वर्ष पूर्व अर्पित नाम के युवक से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। रविवार को अनुराधा शुक्ला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी। उनका शव फंदे से लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शोरगुल होने पर मुहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शव को चीरघर भेज दिया गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad