जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सुनने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
बारा, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। रविवार को देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यकम का 102 वा एपीसोड भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुनापार के जसरा और लालापुर मंडल में सभी बूथों पर सुनते हुए कार्यक्रम की फोटो सरल एप/नमो एप पर अपलोड की।
बता दें कि जहां जसरा में भाजपा जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने अपने आवास पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना वही मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला महामंत्री नीरज केसरवानी ने जसरा पंचायत भवन में भूपेन्द्र पाठक ने परसरा बूथ पर ग्राम प्रधान जसरा आशीष सोनकर दीपचंद्र मोदनवाल आलोक पाठक प्रवीण मालवीय सुरेश मिश्रा राकेश पाठक अर्जुन विश्वकर्मा ने अपने अपने बूथों पर कार्यक्रम को सुनते हुए प्रधान मंत्री के बताएं गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। लालापुर मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह महामंत्री शैलेंद्र पांडेय जिला प्रतिनिधि शंकर लाल पांडेय कप्तान सिंह होरी लाल केसरवानी ने अपने अपने बूथों पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना।