Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गरीब कल्याण,सेवा और सुशासन मोदी सरकार का मूलमंत्र - नीलम

 पूर्व विधायक मेजा श्रीमती नीलम करवरिया ने बुधवार को उरुवा ब्लॉक में प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई


Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज बुधवार को पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।श्रीमती करवरिया ने कहा, "सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का  मूलमंत्र है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है।2014 में पदभार संभालने बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास के साथ सर्वसमावेशी एवं सर्वस्पर्शी पर जोर दिया।2014 के पहले रिमोट से चलने वाली सरकार एक भ्रष्ट परिवार की चाटुकारिता में देश का बहुत नुकसान किया। मोदी ने सत्ता संभालते ही भ्रष्टाचार को समाप्त किया।पिछले 9 सालों में किसानों,गरीबों के जीवन स्तर में जहां सुधार हुआ वहीं युवाओं को रोजगार,महिलाओं और श्रमिकों को सम्मान मिला।मोदी सरकार जन धन खाता खोलकर जरूरतमंद लोगों को बिचौलियों से मुक्त होकर उनका पूरा हक मिल रहा है।जल -थल -वायु हर क्षेत्र को विकसित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।आज भारत की पहचान एक शक्तिसंपन्न देश में हो रही है।किसानों के समग्र विकास केलिए कृषि बजट 5.6 गुना की बढ़ोत्तरी की गई है।मोदी सरकार ने राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया।पहले की सरकार में 100 पैसे की तुलना में महज 15 पैसे ही जरूरतमंद लोगों तक पहुंचते थे,लेकिन आज जन -धन खाते की बदौलत 100 के 100 पैसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ से ज्यादा पक्का घर वह भी मालिकाना हक महिलाओं को दिया गया।पहले किसानों के कर्ज की सिर्फ घोषणा होता थी।आज किसानों को सम्मान निधि के तहत सालाना 6 हजार रुपए मिल रहे है।आज भारत की जीडीपी 112 लाख करोड़ की तुलना में 272 लाख करोड़ है।आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट -अप इकोसिस्टम है। इज ऑफ ड्रइंग में आज 142 की तुलना में 63 वें स्थान पर हैं।मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11.5 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान दिलानें का काम किया।शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में 225 नए मेडिकल कालेज, 7आईआईएम व आईआईटी तथा देश भर में कुल 320 विश्वविद्यालय खोले गए।मोदी सरकार ने आतंकवाद,उग्रवाद और नक्सलवाद पर लगाम लगाया और देश के नागरिक आज अमन चैन की जिदगी जी रहे हैं।सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 2.73 करोड़ खाते खोले गए और महिला लाभार्थियों को 23 करोड़ से अधिक ऋण दिया गया।मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में देश कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण पाया और भारत में अन्य देशों की तुलना में महंगाई कम है।पहली बार भारत दुनिया के दिग्गज देशों का सम्मेलन G -20 ki अध्यक्षता कर रहा है। मेक इन इंडिया के दाम पर भारत आत्मनिर्भर बन गया है।आज 58 हजार किलोमीटर नेशनल हाइवे का निर्माण हो चुका है।वहीं तटीय क्षेत्रों में समग्र विकास के लिए 1537 परियोजनाएं चल रही हैं,जिनकी लागत साढ़े 6 लाख करोड़ है।गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों को अनाज उपलब्ध हो रहा है जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल से कई गांवो को लाभ मिल रहा है और शेष में इसका कार्य चल रहा है। दिव्यता को भव्यता के साथ पर्यटन को बढ़ावा देते हुए काशी उज्जैन कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया।बचाव और राहत अभियान में भारत की भूमिका की सराहना की जा रही है।काले धन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बदौलत रिकार्ड जीएसटी कलेक्शन हो रहा है।एक देश एक निशान एक प्रधान मिशन के तहत कश्मीर में लगा 370 धारा 35ए को हटाया गया। श्रीमती करवरिया ने कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय को सही अर्थों में परिभाषित कर एक सभ्य समाज का निर्माण किया और भेदभाव रहित समाज में आम जनमानस के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया।आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 करोड़ से अधिक रोगियों को इलाज का लाभ पहुंचा है इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मुख्य रूप से नित्यानंद उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उरूवा पप्पू गौतम , वरिष्ठ भाजपा नेता जय शंकर पांडेय, सुधाकर शुक्ला, पप्पू जेरा,रूप नारायण मिश्रा, अनीश मिश्रा, पुष्कर तिवारी, मनीष पांडेय, राजू मणि नाथ तिवारी, फतेह बहादुर निषाद, कामेश्वर पटेल ,राजा दोगारी धीरज दुबे और जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad