Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: नए यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

SV News

डीएम ने वाहनों के आवागमन में कोई गतिरोध न हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध करने के दिए निर्देश

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सोमवार को नये यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया तथा वहां पर यातायात की व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी ने इंजीनियरों, सेतु निगम एवं सम्बंधित अधिकारियों से मरम्मत कार्य की विस्तार से जानकारी लेते हुए मरम्मत के कार्य का कितना भाग कब तक पूर्ण होगा तथा मरम्मत कार्य के साथ यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है, जिससे कि वाहनों के आवागमन में कोई गतिरोध न पैदा हो तथा जाम की स्थिति न बनने पाये।

SV News

जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को चालू लेन के मध्य में बैरियर तथा रस्सी लगाने के निर्देश दिए है, जिससे कि वाहन अपनी ही लेन में चले तथा ओवरटेकिंग न करने पाये। जिलाधिकारी ने एस0पी0 ट्रैफिक व टीआई को चुंगी चैराहा व नैनी चैराहा पर किसी भी स्थिति में वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति न पैदा होने पाये, के लिए कहा हैं। जिलाधिकारी ने नये यमुना ब्रिज पर यातायात के नियंत्रण हेतु समुचित संख्या में कर्मियों की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर एडीएम सिटी मदन कुमार, एस0पी0 ट्रैफिक, सेतु निगम व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad