Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: बरात देखकर लौटी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हंडिया थाना के सैदाबाद पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत एक गांव में बारात देख कर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि देर रात घर लौटते समय एकांत स्थान पर बाइक सवार गांव के ही तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर तीनों आरोपी भाग निकले। देर रात होश आने पर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। सुबह थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार हंडिया इलाके की एक युवती कक्षा 11 की छात्रा है। गांव में रविवार की रात एक बरात आई थी। किशोरी बरात देखने के लिए गई थी और रात में घर लौट रही थी। आरोपी है कि रास्ते में सूनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवकों आकाश यादव, राज यादव और अवधेश यादव ने उसे दबोच लिया। चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद पास के झाड़ियों में ले जाकर मनमानी की। किशोरी के बेहोश होने पर तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। देर रात किशोरी को होश आया तो वह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह सन्न रह गए। सुबह घर वालों के साथ हंडिया थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad