Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: अज्ञात वाहन ने इंस्पेक्टर को रौंदा, मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज नगर निगम के इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी की झूंसी में सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को देर रात त्रिवेणीपुरम गेट पर अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते नगर निगम के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार झूंसी थाना क्षेत्र के नीबी कला गांव निवासी आनंद द्विवेदी प्रयागराज नगर निगम में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे। रविवार को वह ड्यूटी करके घर जा रहे थे। देर रात झूंसी में त्रिवेणीपुरम गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सांसें थम गईं। घटना की जानकारी होते पर परिवार के लोग पहुंच गए। नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad