Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: विवाद में प्रॉपर्टी डीलर ने प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज गंगानगर इलाके के झूंसी में आपसी विवाद में प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। झूंसी के छतनाग रोड पर सोमवार को दिन में करीब 11 बजे आपसी विवाद के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में घुटने के नीचे लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दिन दहाड़े हुई इस घटना से मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है। घायल प्रॉपर्टी डीलर के भतीजे ने एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। 


जानकारी के अनुसार झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया निवासी शिवमूरत यादव (55) का छतनाग रोड पर आफिस है। सोमवार को वह कुछ लोगों के साथ दफ्तर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान झूंसी थाना क्षेत्र के नयका महीन गांव निवासी राम नारायण यादव उर्फ गुड्डू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान राम नारायण ने लाइंसेंसी पिस्टल निकाल ली। यह देख शिवमूरत भागने लगे। राम नारायण ने दौड़ाकर शिवमूरत को गोली मार दी। गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी। इससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से भीड़ भाड़ वाले इस मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। खून से लथपथ शिवमूरत को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी राम नारायण घटना के बाद से ही फरार है। राम नारायण भी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। धंधे को लेकर ही दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। घायल के भतीजे मान सिंह यादव ने थाने में नामजद तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad